उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) राज्य सरकार की विभिन्न समूह ‘ख‘ और ‘ग’ की भर्ती परीक्षाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को सिलेबस (Syllabus) की गहरी समझ और प्रभावी तैयारी रणनीति (Strategy) अपनानी चाहिए जिसे इस आर्टिकल में बहुत ही सरल भाषा में समझाया गया है उम्मीद है कि इस रणनीति को अपनाकर उम्मीदवार यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा में बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
📚 UPSSSC PET सिलेबस 2025 (हिंदी में):
UPSSSC PET परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जो 100 अंकों के होते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नकारात्मक अंकन (negative marking) की व्यवस्था है। सभी प्रश्न NCERT कक्षा 12 तक के स्तर के होते हैं। परीक्षा का समय 2 घंटे निर्धारित है।
मुख्य विषय और उनके अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक विस्तार में:
1: भारतीय इतिहास (Indian History):
•सिंधु घाटी सभ्यता
•वैदिक संस्कृति
•बौद्ध और जैन धर्म
•मौर्य वंश
•गुप्त वंश
•हर्षवर्धन
•राजपूत काल
•सल्तनत काल
•मुग़ल साम्राज्य
•मराठा
•ब्रिटिश राज का उदय, एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
•ब्रिटिश शासन का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव
2: भूगोल ( Geography):
•भारत और विश्व का भौतिक भूगोल, (नदियाँ और उनकी घाटियाँ, भूजल संसाधन, पर्वत, हिमनद, मरुस्थल, शुष्क क्षेत्र, वन, खनिज संसाधन, जलवायु और मौसम, टाइम जोन, जनसांख्यिकीय परिवर्तन और प्रवास।)
3: भारतीय अर्थव्यवस्था ( Indian Economy):
• भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 से 1991 तक)
• वर्ष 1991 में आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था
• वर्ष 2014 के पश्चात के आर्थिक सुधार
• मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास,
• हरित क्रांति,
• दुग्ध विकास,
• बैंकों का राष्ट्रीयकरण

4:भारतीय संविधान और लोक प्रशासन( Indian constitution and public administration): भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएँ, राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत, मौलिक अधिकार और कर्तव्य, संसदीय प्रणाली, संघीय प्रणाली, न्यायिक संरचना, जिला प्रशासन, स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाएँ।
5: सामान्य विज्ञान ( General science): प्रारंभिक भौतिकी, रसायन विज्ञान तथा जीवविज्ञान।
6: प्रारंभिक अंकगणित (Elementary Arithmetic):
पूर्ण और अपूर्ण संख्याएँ, प्रतिशतता, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, औसत, वर्ग और वर्गमूल, घातांक, घात, साधारण अंकगणितीय समीकरण।

7: सामान्य हिंदी ( General Hindi): संधि, विलोम शब्द, पर्यायवाची, वाक्यांशों के लिए एक शब्द, लिंग, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, मुहावरे-लोकोक्तियाँ, सामान्य अशुद्धियाँ, लेखक और रचनाएँ (गद्य और पद्य)।
8: सामान्य अंग्रेजी (General English): अंग्रेजी व्याकरण, एवं अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न।
9: तर्क और तर्कशक्ति (Logic and Reasoning): क्रम एवं रैंकिंग, संबंध, कैलेंडर व घड़ी, कोडिंग-डिकोडिंग (संख्या तथा अक्षर), निगमनात्मक तर्क/ कथन विश्लेषण एवं निर्णय, वृहत एवं लघु, समूह से भिन्न को अलग करना, कारण एवं प्रभाव।
10: सामयिकी ( Current affairs)—
भारतीय और वैश्विक घटनाएँ
11: सामान्य जागरूकता (General Awareness)—
•भारत के पड़ोसी देश,
•देश, राजधानी एवं मुद्रा,
•भारत के राज्य और संघ राज्य क्षेत्र,
•भारतीय संसद, राज्यसभा, लोकसभा, विधानसभा एवं विधानपरिषद
•राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस
•विश्व संगठन और उनके मुख्यालय
•भारतीय पर्यटन स्थल
•भारत की कला और संस्कृति
•भारत एवं विश्व के खेल
•भारतीय अनुसंधान संगठन
•प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक
•पुरस्कार और विजेता
•जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण।

12: अपठित हिंदी गद्यांश का विवेचन और विश्लेषण:
2 हिंदी गद्यांश: प्रत्येक पर पांच प्रश्न।
13: ग्राफ की व्याख्या और विश्लेषण:
2 ग्राफ: प्रत्येक पर पांच प्रश्न ।
14: तालिका का विश्लेषण एवं व्याख्या :
2 तालिका: प्रत्येक पर पांच प्रश्न।
15: भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन ( Indian National Movement):
• स्वाधीनता आंदोलन के प्रारंभिक वर्ष
• स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन: महात्मा गांधी तथा अन्य नेताओं की भूमिका
• क्रांतिकारी आंदोलन तथा उग्र राष्ट्रवाद का उदय
•भारत छोड़ो आंदोलन, आज़ाद हिंद फ़ौज और नेताजी सुभाष चंद्र बोस।
• विधायी संशोधन तथा ब्रिटिश इंडिया एक्ट, 1935

इस सभी विषयों को मिलाकर कुल 100 प्रश्न परीक्षा में पूछे जाएंगे जिनकी तैयारी की रणनीति बनाना अति आवश्यक है।
🧠 UPSSSC PET परीक्षा की तैयारी की रणनीति (Strategy)
1: सिलेबस (Syllabus) का गहन अध्ययन करें:
सिलेबस को ध्यान से पढ़ें और प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक की सूची बनाएं।
2: समय सारणी बनाएं:
प्रत्येक विषय के लिए समय निर्धारित करें और उसे नियमित रूप से पढ़ें।
3: पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें:
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने से परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों की प्रकृति का ज्ञान होता है।
4: मॉक टेस्ट लें:
नियमित रूप से मॉक टेस्ट लेने से समय प्रबंधन में मदद मिलती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
5: नोट्स बनाएं:
महत्वपूर्ण तथ्यों और अवधारणाओं के संक्षिप्त नोट्स बनाएं, जो पुनरावलोकन (Revision) में सहायक हों।
6: नकारात्मक अंकन से बचें:
उत्तर देने से पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि उत्तर सही है, ताकि नकारात्मक अंकन से बचा जा सके।
7: स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं:
अच्छी नींद, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से मानसिक स्थिति बेहतर रहती है।
✅ निष्कर्ष
UPSSSC PET परीक्षा की सफलता के लिए समर्पण, नियमित अध्ययन और सही रणनीति की आवश्यकता है। उम्मीदवारों को सिलेबस के प्रत्येक विषय पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उपयुक्त संसाधनों का उपयोग करके नियमित तैयारी करनी चाहिए, जिससे उम्मीदवार को पीईटी परीक्षा में बेहतरीन परिणाम लाने से कोई नहीं रोक सकता।